फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप के शटर का ताला काटकर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Theft
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छतनाग रोड पर स्थित मोबाइल शॉप का सोमवार की रात शटर का ताला काटकर चोरों ने नगदी समेत लाखों रूपये के मॉल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई तो खलबली मच गई। भुक्तभोगी की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश की। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। चोरों की करतूत दुकान के बाहर और भीतर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी के आधार पर पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरायतकी कालोनी निवासी वीरेंद्र सिंह यादव ने छतनाग रोड पर नंद टेलीकॉम से मोबाइल की शॉप खोल रखी है। रोज की तरह सोमवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे वीरेंद्र दुकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच देर रात में शातिर चोर दुकान पहुंचे। दुकान की शटर का ताला आरी से काटकर शातिर चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने पूरे इत्मिनान से दुकान खंगाला। दुकान के भीतर रखे जीओ के 50 पीस मोबाइल सेट कीमत 70 हजार, सैमसंग के 35 सेट कीमत 50 हजार, नोकिया के 25 मोबाइल सेट, लावा के 80 हजार रूपये के मोबाइल सेट समेत तकरीबन तीन लाख रूपये के मोबाइल सेट पार कर दिया।

कैश बाक्स का लॉक तोड़कर भीतर रखा तकरीबन 45 हजार रूपये कैश भी चोर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी मौके पर पहुंचा। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश करने के बाद लौट गई। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। चोरी की पूरी वारदात दुकान के बाहर और भीतर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुंह ढंककर आए चोरों की संख्या दो थी। दोनों हीरो होंडा की बाइक से चोरी की वारदात करने पहुंचे थे। दुकान मालिक वीरेंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर 2017 को भी शातिर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावां बगल में स्थित मेडिकल स्टोर समेत दो दुकानों में भी माह भर पहले ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। लगातार दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों में रात में पुलिसिया गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें