फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली थाने के पीछे और ममफोर्डगंज में लाखों की चोरी

Sat, 04 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली थाने के  पीछे और ममफोर्डगंज इलाके में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह चोरी का पता चला मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जाकर जांच कर लौट आई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

करेली थाने के ठीक पीछे रहने वाले मो. रूमान की घंटाघर के पास भारत लाउड स्पीकर एंड कंपनी के नाम से दुकान है। तीन मंजिला मकान है। रूमान का आपरेशन होने के चलते वह इन दिनों पत्नी अर्शी बेगम के साथ घंटाघर स्थित ससुराल में थे। मकान के ऊपरी तल पर छोटा भाई इमरान सो रहा था।


शुक्रवार देररात चोर गैस कटर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर कमरों और आलमारी का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख का जेवर उठा ले गए। सुबह घर ताला टूटा देख इमरान ने घरवालों को बताया तो अर्शी बेगम पहुंची। सूचना पर करेली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। वहीं ममफोर्डगंज में फौव्वारा चौराहे के पास रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव की मां कचहरी में नौकरी करती हैं। वह 2 अप्रैल को परिवार समेत लखनऊ चले गए। आज दोपहर में इंटरसिटी से अभिषेक परिवार वालों के साथ लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोर 5 हजार रुपये नकद समेत लगभग तीन लाख का जेवर उठा ले गए थे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें