फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नंदी के सरकारी गनर ने किया हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी की सुरक्षा में तैनात सरकारी गनर सिपाही अजय कुमार ने शुक्रवार रात अतरसुइया इलाके  में एक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत सिपाही ने कार्बाइन लहरा कर वहां मौजूद लोगों को धमकाने लगा। लोग उसे समझाने का प्रयास करते तो वह भड़क जाता। पूर्व मंत्री ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो अतरसुइया पुलिस पहुंची। हंगामा काट रहे सिपाही की कार्बाइन कब्जे में ले ली गई। अतरसुइया पुलिस सिपाही को पकड़कर थाने ले गई। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


 पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शुक्रवार रात अपने पीआरओ मनोज गुप्ता के मां की वार्षिकी में शामिल होने उनके घर मीरापुर गए थे। रिमोट कंट्रोल बम से हमले के बाद से नंदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। नंदी की सुरक्षा में सीआरपीएफ भी रहती है। पुलिस स्कार्ट के सिपाही अजय कुमार ने शराब पी लिया। नशे का सुरुर चढ़ा तो वह कार्बाइन लेकर लहराने लगा और वहां मौजूद लोगों से गालीगलौज करने लगा। स्कार्ट के दूसरे सिपाहियों ने उसे हंगामा करते देख पकड़ने का प्रयास किया तो वह भड़क जाता।

सिपाही की करतूत से नाराज नंदी एसएसपी शलभ माथुर को फोन किया। तब अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे सिपाही अजय  को पकड़ लिया। कार्बाइन अतरसुइया पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी अतरसुइया थाने लाया गया। इसके बाद मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पूर्व मंत्री नंदी का आरोप था कि सिपाही पहले भी कई बार हंगामा कर चुका है। आरोपी सिपाही को तत्काल उनकी सुरक्षा से हटा लिया जाए। नंदी के मुताबिक उन पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे सिपाही को सुरक्षा में नहीं लगाना चाहिए। इंस्पेक्टर अतरसुइया तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि सिपाही अजय कुमार का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें