फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी

Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
fraud shimla
विज्ञापन
विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने केनाम पर मऊ जिले केरहने वाले आधा दर्जन युवकों से शाहगंज में रहने वाले कुछ लोगों ने लाखों रुपये हड़प लिए। ठगों ने बेरोजगारों को भरोसे में लेने केलिए फर्जी वीजा भी थमा दिया। सच्चाई सामने आई तो भुक्तभोगियों केहोश उड़ गए। जब भुक्तभोगी एक युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। इसकेबाद उसने पुलिस से शिकायत की। जिस पर रविवार देर रात शाहगंज थाने में कुल छह लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शैलेश चंद्र भारती पुत्र विशुन देव भारती मऊ जिले केघोसी थाना क्षेत्र स्थित औलियापुर गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि पिछले दिनों वह काम के सिलसिले में मुंबई गया था जहां उसकी मुलाकात नजमी उफ फारुक उमर, निवासी शाहगंज इलाहाबाद से हुई। उसने शैलेश को बताया कि वह विदेश में लोगों को नौकरी दिलाता है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले नजमी उसे लेकर इलाहाबाद आया और अपने पिता अब्दुल रशीद खान, भाई शानू उर्फ तारिक उमर, आरिज उर्फ सलाऊद्दीन, नदीम और विक्की उर्फगुड्डू से मिलाया। बताया कि यह सभी लोग बहुत से युवकों को सऊदी, ओमान में काम दिला चुकेहैं। इसकेबाद आरोपियों ने शैलेश से कहा कि वह उसकेभाई को दुबई में नौकरी दिलवा देंगे। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने दो बार में 15 व पांच हजार रुपये लेकर भुक्तभोगी केछोटेभाई को लखनऊ बुलाकर मेडिकल कराया और फिर पहले 40 और फिर 10 हजार लेकर फर्जी वीजा और 11/9/17 का फ्लाइट का टिकट थमा दिया।

शैलश ने पुलिस को बताया है कि फ्लाइट टिकट और वीजा मिलने की जानकारी जब उसके गांव केकुछ लोगों को हुई तो वे लोग भी आरोपियों से मिले। गांव के राममिलन,बृजभान, पप्पू, अरविंद, रामनिवास और प्रदीप यादव से भी आरोपियों ने 70-70 हजार रुपये मेडिकल और वीजा केनाम पर ऐंठ लिए। शैलेश का आरोप है कि इस तरह आरोपियों ने कई बार में कुल 4,75,000 रुपये उससे ऐंठ लिए। इस पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी भुक्तभोगी को तब हुई जब उसके भाई को दिया गया फ्लाइट का टिकट फर्जी निकला। पूछताछ करने पर झांसे में लेने केलिए आरोपियों ने पांच युवकों को मुंबई बुलाकर 14 दिन तक रोकेरखा लेकिन न तो उन्हें नौकरी  मिली और न ही उन्हें विदेश भेजा गया। इस बारे में पूछने पर पहले तो आरोपी टाल-मटोल करते रहे। इसकेबाद रुपये मांगने पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


भुक्तभोगी शैलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों ने रुपये मांगने पर उसे एक दबंग पूर्व सांसद क नाम लेकर भी धमकाया।कहा कि हम उनकेआदमी हैं।  इसलिए भलाई इसी में है कि वह अपना मुंह बंद रखे। इंस्पेक्ट शाहगंज गजानंद चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है। नामजद आरोपियों में से चार शाहगंज केरहने वाले हैं। दो आरोपियों का पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें