फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस डिग्री से नीचे आया पारा, दो की मौत

Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ठंड
विज्ञापन
ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। ठंड से फूलपुर में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पश्चिम की हवाओं के साथ अब दिन में भी शीत लहर चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा। 
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री कम रहा। दिन में धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं ने राहत नहीं लेने दी। हालांकि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 25.2 डिग्री रहा लेकिन शाम होते ही शहर में धुंध छा गई और ठंड ने तेजी से पलटवार किया। ठंड लगने से फूलपुर में दो किसानों की जान चली गई। पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव की है।   यहां के रहने वाले सीताराम (60) शुक्रवार रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। अचानक तेज ठंड लगी तो घर पहुंचे लेकिन परिजन जब तक उन्हें इलाज के लिए लेकर जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना सरायममरेज थाना क्षेत्र के सरायआलम गांव की है। गांव के विजय बहादुर गुप्ता (35) पुत्र पुरुषोत्तम कटहरा बाजार से सामान खरीदकर घर लौटे तो उन्हें कंपकंपी लगी। परिजन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें