फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में बोरों में मांस, ड्राइवर हिरासत में

Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 रोडवेज बस में दो बोरों में गोमांस के संदेह में यात्रियों ने हंगामा करते हुए मंगलवार रात स्टेनली रोड पर नया पूरा के पास बस रुकवा ली। वे ड्राइवर को पीटने लगे। खबर पाकर पुलिस पहुंची और दोनों बोरों में भरे मांस को जब्त करने के साथ ही बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस डिपो की बस रात करीब साढ़े नौ बजे बहराइच के लिए रवाना हुई। बस के चलते ही अगली सीटों पर बैठे यात्रियों को ड्राइवर के बगल बोरों से मांस की बदबू का अहसास हुआ। लोगों ने दुर्गंध पर नाराजगी जताते हुए बोरे खुलवाए तो उसमें मांस भरा था। इस पर यात्री भड़क उठे। गोमांस तस्करी का शोर मचाते हुए लोगों ने नया पूरा के पास बस रुकवाकर 100 नंबर पर सूचना दी। शिवकुटी पुलिस के साथ ही विहिप नेता शिवम द्विवेदी और बजरंग दल नेता विजय पांडेय भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। यात्री ड्राइवर को पीट रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर को कब्जे में लेकर दोनों बोरे भी जब्त कर लिए। रोजवेज के अफसर भी आ गए।

नाराज यात्रियों को किसी तरह समझाकर शांत कराया गया। एसपी सिटी विपिन टाडा के मुताबिक, बोरों में करीब 35 किलो मांस भरा था। मांस किस पशु का है, यह जांच में पता चलेगा। मिर्जापुर निवासी ड्राइवर शहजाद का कहना है कि दो युवक ये बोरे रखकर गए थे। कहा था कि प्रतापगढ़ में बोरे उठाने वाले उसे पैसे दे देंगे। उसे और कुछ नहीं मालूम है। विहिप नेता शिवम ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने इस गोरखधंधे में शामिल सभी लोगों को नहीं गिरफ्तार किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें