फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ा कर विवाहिता ने शास्त्री पुल से लगाई छलांग

Tue, 14 Aug 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर दारागंज की ओर सोमवार की दोपहर एक विवाहिता ने फोन पर पति से झगड़ा करने के बाद शास्त्री पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसे जल पुलिस के गोताखोरों ने बचा लिया। बाद में विवाहिता को 108 एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी विवाहिता के परिजनों को दे दी गई थी। घटना के कारण शास्त्री पुल पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी रही। इसके चलते वन वे ट्रैफिक पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


गंगापार के सैदाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय प्रतिभा त्रिपाठी का विवाह तकरीबन छह माह पहले झूंसी के नीरज त्रिपाठी के साथ हुआ था। इन दिनों प्रतिभा अपने मायके में ही थी। सोमवार को किसी बात को लेकर दंपति के बीच मोबाइल पर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज विवाहिता सैदाबाद से झूंसी शास्त्री पुल पर पहुंची। कुछ देर पुल की पटरी पर टहलने के बाद अचानक वह रेलिंग पर चढ़ी और गंगा के गहरे पानी में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसी बीच गंगा के पानी में बोट से गश्त कर रहे जल पुलिस के जवानों की नजर विवाहिता पर पड़ी तो तत्काल मौके पर पहुंचे।

जल पुलिस के मुनीश सिंह, सुरेश सिंह तथा अशर्फी ने मल्लाहों की मदद से विवाहिता को गहरे पानी से बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष भारतीया, चालक  विष्णु यादव के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी विवाहिता के मायकेवालों और ससुरालियों को दी गई तो वे अस्पताल पहुंचे। हालांकि ससुरालियों ने किसी झगड़े से इंकार किया है। उधर, घटना के कारण शास्त्री पुल की वन वे ट्रैफिक के कारण भीषण जाम लग गया। सूचना पर झूंसी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दारागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस फोर्स ने कुछ ही देर में यातायात सुचारु करा दिया तो लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के कारण पुल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें