फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाई ने रेप के बाद किशोरी को मार डाला

Wed, 08 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरायइनायत इलाके में ईट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली 16 साल की लड़की के साथ सोमवार रात उसके ममेरे भाई ने ही खेत में खींचकर रेप किया। दरिंदगी के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने दावत के बहाने लड़की को उसके पिता समेत अपने मड़हा में बुलाया था। पिता को नशे में धुत करने के बाद युवक ने फुफेरी बहन के साथ हैवानियत की। मंगलवार सुबह लड़की की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद उसे लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी करतूत कुबूल ली।
विज्ञापन

सीमा (नाम काल्पनिक) अपने पिता और भाई के साथ छत्तीसगढ़ के विलासपुर जनपद से आकर यहां सरायइनायत इलाके में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करती थी। विलासपुर से ही उसका ममेरा भाई विजय मौर्या भी पत्नी और दो बच्चों के साथ बगल के लोढ़वा गांव स्थित भट्ठा पर मजदूरी के लिए आया था। सोमवार को उसने सीमा और उसके पिता को अपनी झोपड़ी में खाने पर बुलाया। सीमा के पिता को मुर्गा और शराब की दावत का लालच दिया। वे दोनों देर शाम उसकी झोपड़ी में पहुंच गए। विजय ने सीमा के पिता को इस कदर शराब पिला दी कि वह नशे में धुत होकर वहीं सो गया। फिर उसने सीमा को उसकी झोपड़ी में पहुंचाने का झांसा दिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने सीमा को नहर पटरी के पास खेत में खींचकर बलात्कार किया। सीमा ने भरसक विरोध किया लेकिन नशे में धुत विजय ने मनमानी कर डाली। विरोध करने पर सीमा को पीटकर लहूलुहान किया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।   इसके बाद वह अपनी झोपड़ी में लौट गया। मंगलवार सुबह सीमा की खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लाश मिली। सबका सीधा शक विजय पर गया। उसे पकड़ा तो उसके शरीर पर खरोंच के तमाम निशान दिखे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर कर्रा किया तो उसने अपना गुनाह कुबूल लिया। बताया कि वह कई रोज से सीमा पर बुरी निगाह रखे हुए था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर विजय के शरीर का चेकअप कराया। उसके अंदरूनी वस्त्र की जांच में भी उसके कुकर्म की पुष्टि हो गई। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें