कई वर्षों से तस्करी में शामिल होने की बात कबूली
एसटीएफ के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह रायपुर से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता है। पिकअप का मालिक श्याम बहादुर पुत्र शीतला प्रसाद, निवासी होलापुर, थाना हंडिया बताया गया है। आरोपी ने मुकेश यादव पुत्र मुनिराज यादव, निवासी धनतिया, थाना हंडिया का भी नाम लिया है।
आरोपी के मुताबिक, श्याम बहादुर के कहने पर वह पिकअप लेकर रायपुर गया था। वहां मुकेश यादव के संपर्क में रहकर उसने एक व्यक्ति को गाड़ी सौंपी थी। उस व्यक्ति ने प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में गांजा लादकर गाड़ी वापस कर दी थी। इसके बाद वह मुकेश यादव के बताए स्थान पर गांजे की खेप लेकर प्रयागराज आ रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि गिरोह के सदस्य कई वर्षों से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। वह पहले भी कई बार गांजे की खेप पहुंचा चुका है। इस काम से होने वाला मुनाफा आपस में बांट लिया जाता है। खेप समय से पहुंचाने के लिए उसे 20 हजार रुपये अलग से मिलते थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।