फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर की हत्या

Tue, 16 Oct 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 मानधाता इलाके में भगवतगंज के पास मंगलवार शाम बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी बाइक लूटकर कटरामेदनीगंज की ओर भाग निकले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने जिला अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के हरचेतपुर भगवतगंज निवासी बजरंग बहादुर सिंह (26) पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह एमआर का काम करता था। मंगलवार को वह चिकित्सकों से संपर्क करने के बाद शाम को घर जा रहा था। करीब छह बजे भगवतगंज बाजार पहुंचने के बाद घर जाने वाले रास्ते पर बाइक लेकर जाने लगा। घर से करीब सौ मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाश खड़े थे। उन्होंने बजरंग बहादुर को रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। उसकी बाइक छीनने लगे। बजरंग बहादुर विरोध करते हुए शोर मचाने लगा। इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

एक गोली उसकी कनपटी तो दूसरी कंधे पर लगी। फायर की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। बदमाश बाइक लेकर कटरामेदनीगंज  की ओर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल बजरंग को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें