फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 04 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
-रविवार को ओल्ड कैंट इलाके में अधिवक्ता पर हुई फायरिंग के बाद घायल अधिवक्ता को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शिवकुटी के ओल्ड कैं ट में वीर अब्दुल हमीद द्वार के समीप रविवार को मार्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता नेता सुमित कुमार पांडेय (38) को बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। एक गोली उनकी पीठ और दूसरी गोली कंधे को छूते हुए निकल गई। सैन्य इलाके में सनसनीखेज वारदात कर बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवकुटी पुलिस वहां पहुंची। खून से लथपथ वकील को बेली फिर वहां से एसआरएन अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत नाजुक देखकर कुछ ही देर में डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


सुमित जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं। मूलरूप सोरांव के नरी गारापुर गांव के बजरंग प्रसाद पांडेय पुलिस महकमे में दरोगा के पद से हाल ही में कौशांबी जनपद से रिटायर हुए हैं। वह परिवार सहित शिवकुटी में रसूलाबाद के बद्री आवास योजना में रहते हैं। उनके दो बेटों में बड़े सुमित कुमार पांडेय जिला कचहरी में वकालत करते हैं जबकि पुनीत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। सुमित वकीलों के नेता भी हैं। उन्होंने हाल ही में हुए जिला बार के चुनाव में कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। हालांकि वह दूसरे स्थान पर रहे। मामूली वोटों के अंतर से चुनाव हारने का उन्हें कोई मलाल नहीं था। सुमित रोज की तरह रविवार सुबह भी टहलने निकले थे। घर के लिए लौटते समय इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर ओल्ड कैंट इलाके में वीर अब्दुल हमीद द्वार के समीप पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और तमंचे से सुमित पर ताबड़तोड़ कई फायर किए। पहली गोली उनके कंधे को छूते हुए निकल गई। दूसरी गोली सुमित के पीठ पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने एक गोली सटाकर उनके सीने में मारी फिर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सैन्य इलाके में फायरिंग के बाद खलबली मच गई। खबर पाकर सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी, एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी और वकील के परिजन पहुंच गए। पहले उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया।

वहां से गंभीर हालत में सुमित को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर वकीलों की भीड़ एसआरएन पहुंच गई। घटना वकील से जुड़ी होने और बवाल की आशंका से कई थानों की फोर्स एसआरएन अस्पताल बुला ली गई थी। जिलाधिकारी संजय कुमार, एसएसपी जोगिंदर कुमार, एसपी सिटी राजेश यादव भी पहुंच गए। एसआरएन अस्पताल में इलाज का समुचित प्रबंध न होने की बात कहकर वकीलों की भीड़ डीएम,एसएसपी से नोकझोंक करने लगी। जिससे एक बार माहौल गरमा गया। वकीलों की भीड़ और तेवर देखकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर बैकफुट पर आ गए। पुलिस ने भी वकीलों को समझाकर मामला शांत कराया। घायल सुमित के पिता बजरंग प्रसाद पांडेय की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा लिखकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सुमित की किसी से सीधे रंजिश की बात सामने नहीं आई है। चर्चा है कि सुमित की एक मामले को खत्म कराने को लेकर कुछ लोगों से बात हुई थी लेकिन काम नहीं हुआ तो खुन्नस बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर ज्यादा यकीन नहीं किया जा सकता। इस मामले अरविंद और रवि नाम के दो युवकों के नाम सामने आए हैं। एसओ शिवकुटी अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। किसी मामले की पैरवी को लेकर विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा दूसरे बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें