फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाड़ा में मकान मालिक और छात्र भिड़े, पथराव

Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के छोटा बघाड़ा इलाके में शुक्रवार शाम पानी भरने के विवाद में मकान मालिक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दो भाइयों को पीटा तो बखेड़ा हो गया। आसपास के लॉज में रहने वाले सैकड़ों छात्रों ने आकर विरोध में हंगामा कर दिया। मारपीट होने लगी और पथराव भी किया गया तो खबर पाकर पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और मकान मालिक तथा छात्र को कर्नलगंज थाने ले गई।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के निवासी सगे भाई राहुल यादव और प्रमोद यादव शहर के छोटा बघाड़ा में अखिलेश यादव के मकान में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कई दिन से पंप खराब होने की वजह से मकान के 14 कमरों में रहने वाले छात्र पानी की किल्लत झेल रहे थे। शुक्रवार को मकान मालिक अखिलेश यादव वाटर पंप बनवाकर लाया मगर कुछ ही देर बाद चलाकर बंद कर दिया। छात्र राहुल यादव ने दुबारा चलाया तो उसने मना किया। इस पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। छात्रों का कहना था कि टंकी खाली है।

उसे भरा नहीं जाएगा तो पानी की दिक्कत होगी। मगर अखिलेश ने तब भी मनाही की। झगड़ा होने लगा तो मकान मालिक के परिवार के लोगों ने राहुल और प्रमोद की पिटाई कर दी। राहुल जख्मी हो गया। चीख-पुकार मची तो कई लॉज से सैकड़ों छात्र जुट गए। छात्रों ने मकान घेरकर पथराव किया तो 100 नंबर पर सूचना दी गई। कुछ देर में कर्नलगंज और शिवकुटी थाने की पुलिस के साथ यूपी 100 के भी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति संभाली और मकान मालिक अखिलेश यादव तथा छात्रों राहुल और प्रमोद को कर्नलगंज थाने ले जाकर तहरीर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें