फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की बहस में युवक को मारी गोली

Thu, 30 Jul 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार (ब्यूरो)। नवाबगंज के मुबारकपुर गांव में बुधवार सुबह पंचायत चुनाव की बहस के दौरान दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो एक ने तमंचा निकाला और दूसरे युवक को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े और हमलावरों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। हमलावर भाग निकले। घायल की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश रही है।
विज्ञापन


मुबारकपुर तौकील अहमद (32) सुबह गांव में पान की दुकान पर गया था। वहां उसकी गांव के अली अहमद से पंचायत चुनाव को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो अली अहमद ने तमंचा निकाला और गोली चला दिया। गोली तौकील के जांघ में लगी। वह खून से लथपथ होकर जमीन गिर पड़ा। गांव के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर हमलावर को दौड़ा लिया। नवाबगंज पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तौकील की शिकायत पर पुलिस अली अहमद, वली अहमद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच मंगलवार रात भी पंचायत चुनाव की बहस को लेकर कहासुनी हुई थी। चुनाव में दोनों एक दूसरे के हमेशा विपरीत रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें