फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बरामद युवती का थाने से अपहरण

Fri, 28 Jul 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
उतरांव इलाके के कटहरा से अगवा युवती को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया लेकिन वह दूसरे ही रोज बृहस्पतिवार दोपहर थाने से उसका अपहरण हो गया। युवती को नदारद देख पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पहले अपहरण करने वाले युवक पर ही दुबारा केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कटहरा कस्बे से 18 साल की यह युवती एक जुलाई को लापता हो गई थी। चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा गया। परिजनों के साथ ही पुलिस भी तलाश में जुटी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक ने उसे मुंबई में अपने साथ बंधक बना रखा है। उतरांव थाने के उपनिरीक्षक मदन यादव ने दो सिपाहियों संग मुंबई जाकर युवती को बरामद कर लिया, मगर आरोपी युवक फरार हो गया। युवती को पुलिस टीम बुधवार दोपहर उतरांव थाने लेकर पहुंची। परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराने के लिए उसे महिला पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार को भी युवती को थाने में रखा गया था। फिर शाम को बारिश के दौरान महिला सिपाही का ध्यान युवती की तरफ गया तो वह नहीं दिखी। महिला सिपाही ने पूरा थाना देख लिया। आसपास भी खोजा लेकिन युवती नदारद थी।

मुंबई से बरामद युवती के थाने से लापता होने का पता चला तो पुलिस में खलबली मच गई। उसके घर में पूछा गया मगर वह परिजनों के पास नहीं गई थी। परिवार के लोग थाने आ गए। पुलिस ने पूरे इलाके में देखा और शहर में बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन पर खोजबीन की। मगर युवती के बारे में कई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने कहा कि दोपहर में आरोपी युवक और उसके परिजन थाने के बाहर आए थे। शक है कि वही फिर युवती को ले गए हैं। मुकदमा लिखा गया है। जरूरी हुआ तो पुलिस टीम को दुबारा मुंबई भेजा जाएगा। लापरवाह पुलिसकमियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें