फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी पर्यटक के एक लाख रुपये और मोबाइल लेकर भागा गाइड

Wed, 28 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। वाराणसी से इलाहाबाद घूमने आया जापानी युवक ठगी का शिकार हो गया। खुद को गाइड बताकर वाराणसी में ही एक युवक ने पर्यटक को अपने झांसे में ले लिया। वहां से इलाहाबाद घुमाने के लिए ले आया। मंगलवार शाम बिग बाजार के सामने जापानी युवक को गच्चा दे गाइड उसका बैग लेकर फरार हो गया। पर्यटक को परेशान देखकर लोगों ने पूछताछ की तो माजरा पता चला। सिविल लाइंस पुलिस ठग की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


जापान के क्योटो शहर का 19 वर्षीय शिन अक्जावा कुछ दिन से भारत भ्रमण पर है। कई शहर घूमते हुए वह वाराणसी पहुंचा। वहां शिन दशाश्वमेध घाट के पास स्थित सांतना गेस्ट हाउस में ठहरा। मंगलवार सुबह वह गेस्ट हाउस के बाहर टहल रहा था तभी एक युवक उसके पास आया। उसने खुद को टूरिस्ट गाइड बताते हुए शिन को इलाहाबाद के ऐतिहासिक स्थलों को घुमाने का झांसा दिया। युवक को टूरिस्ट गाइड मानकर अक्जावा उसके साथ बस से इलाहाबाद आ गया। यहां गाइड ने शिन को सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बिग बाजार के मैकडोनल्ड रेस्तरां में खाना खिलाया। उसने रेस्टोरेंट के वेटरों को बताया कि शिन उसके बेटे जैसा है।

बिग बाजार में खरीदारी के दौरान गाइड ने शिन को मॉल के मैनेजर से वाई-फाई का पासवर्ड पूछने के लिए भेजा। शिन लौटा तो देखा कि गाइड गायब है। वह इधर-उधर उसे खोजने लगा। विदेशी पर्यटक को परेशान देखकर मॉल के लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि पर्यटक ठगी का शिकार हुआ है। शिन ज्यादा अंग्रेजी बोल नहीं पा रहा था, इसलिए उसकी बात लोगों की समझ में नहीं आ रही थी। लोगों ने जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। सूचना देने के लगभग डेढ़ घंटे बाद सिविल लाइंस पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने वाराणसी में जहां शिन अक्जावा ठहरा था, उसके मैनेजर बादल से शिन की मोबाइल पर बात कराई। शिन से बातचीत के बाद बादल ने पूरी वाकये की जानकारी सिविल लाइंस इंस्पेक्टर महेश पांडेय को दी। जिस रेस्तरां में शिन ने युवक के साथ खाना खाया था, उसकी सीसीटीवी फुटेज देखकर ठग की तलाश में जुटी है। सीओ सिविल लाइंस नीति द्विवेदी ने बताया कि जापानी पर्यटक के साथ ठगी हुई है। उससे पूछताछ कर ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें