फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की शराब संग धरे गए अंतरराज्यीय तस्कर

Sun, 10 Jun 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मेजा पुलिस ने शुक्रवार रात करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की अवैध शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2460 शीशी अवैध शराब के साथ एक बोलेरो बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात चौकी प्रभारी सिरसा राकेश राय को सूचना मिली कि कुछ लोग हंडिया, सैदाबाद से पीपा पुल होकर सिरसा होते हुए अवैध शराब पड़ोसी राज्य ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सिरसा गंगाघाट पुल के पास घेराबंदी की। जहां कुछ देर बाद एक सफेद रंग की बोलेरो आते दिखी।
विज्ञापन


पुलिस ने रोककर उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध देख पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली, जिस पर इसमें 2460 शीशी अवैध शराब मिलीं। पूछताछ में पता चला कि बोलेरो सवार दोनों युवक रामप्रकाश पांडेय पुत्र जगनारायण पांडेय निवासी कोटला हनुमानगंज, हाल पता पीएसी कॉलोनी नैनी और विजय कुमार उपाध्याय पुत्र कृपाशंकर उपाध्याय निवासी परानीपुर मेजा हैं। पुलिस ने बरामद शराब और बोलेरो कब्जे में ले ली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया विजय मेजा स्थित अपने घर में अवैध शराब रखकर चोरी-छिपे बिक्री करता था। साथ ही उसे शराब सरायइनायत निवासी दिनेश पांडेय व रामलखन उर्फ नाटे उपलब्ध कराते थे। यह भी बताया कि शराब को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए रामलखन की बोलेरो का इस्तेमाल किया जाता था। यह वही बोलेरो है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

एसपी यमुनापार ने बताया कि पकड़ा गया दूसरा आरोपी रामप्रकाश पांडेय 2016 में नैनी में हुई हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने उसे हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज के सामने प्रॉपर्टी डीलर कृष्णकांत दुबे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। इस दौरान वह सात महीने जेल में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें