फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में इमारत की तीसरी मंजिल से कूदा बंदी, घायल

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपी ने शुक्रवार को कचहरी स्थित बहुमंजिला न्यायभवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना तब हुई जब पुलिस उसे रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए ले जा रही थी। पुलिस उसे पहले बेली और फिर एसआरएन अस्पताल ले गई। बाद में उसे वहां से निजी अस्पताल भेज दिया गया। उसके पैर व सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


जार्जटाउन पुलिस ने शुक्रवार को बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को सोहबतियाबाग डॉट पुल के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया। दावा किया कि इनके पास से चोरी की सात बाइक बरामद हुई हैं। इनमें से चार बाइकें सिविल लाइंस, दारागंज, नैनी व कोतवाली क्षेत्र से चुराई गईं थीं, जिनका मुकदमा भी पंजीकृत है। पकड़े गए युवकों में उत्तम यादव निवासी नौबस्ता कानपुर, सौरभ श्रीवास्तव निवासी कुंडा प्रतापगढ़ व प्रवीण प्रजापति निवासी कटरा रोड कर्नलगंज शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक साथी अभिषेक गौतम निवासी कर्नलगंज फरार है।

गिरफ्तारी के बाद एक दरोगा व पांच सिपाही तीनों आरोपियों को लेकर कचहरी पहुंचे। उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान प्रवीण प्रजापति ने बहुमंजिला न्यायभवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसके सिर और पैर में चोट आई। उधर घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस भी पहुंच गई। आननफानन में घायल को लेकर बेली और फिर एसआरएन ले जाया गया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक घायल प्रवीण के दोनों पैरों में फ्रैक्चर की बात डॉक्टरों ने बताई है। सिर पर मामूली चोट है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें