फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के घर से पिस्टल समेत लाखों की चोरी

Fri, 21 Aug 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी में सीता नर्सरी के पास बुधवार रात प्रापर्टी डीलर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल, 50 हजार रुपये नगद और लगभग ढाई लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह प्रापर्टी डीलर घर लौटे तो चोरी का पता चला। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर जाकर जांच की। खोजी कुत्ता कमरे से बाहर निकलकर लगभग तीन सौ मीटर दूर गली में जाने के बाद भटक गया। 
विज्ञापन


मूलरूप से नवाबगंज के बांधपुर गांव के रंगनाथ शुक्ला प्रापर्टी डीलर हैं और एक निजी कंपनी में अभिकर्ता भी हैं। वह बुधवार दोपहर घर में ताला बंद कर परिवार समेत गांव चले गए। रात में ही रंगनाथ शुक्ला को लौट आना था लेकिन बारिश के चलते नहीं आ सके। इसका फायदा उठाकर चोर लगभग पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवाल फांदकर बरामदे में पहुंच गए। चोर गैलरी और कमरों का ताला तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, लगभग ढाई लाख रुपये का जेवर उठा ले गए। रंगनाथ के घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है।

जिसके चलते घर में 50 हजार रुपये नगद भी रखे थे। उसे भी चोर उठा ले गए। सुबह प्रापर्टी डीलर के गांव से लौटने के बाद चोरी की बात पता चली तो खलबली मच गई। सूचना पर एसओ शिवकुटी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार और एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसओ शिवकुटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों के बारे में जानकारी की जा रही है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे जाहिर है कि चोरों को इस बात की जानकारी थी कि प्रापर्टी डीलर रात में नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें