फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 04 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। फाफामऊ में प्रापर्टी डीलर हसीन अहमद की हत्या के आरोपी पार्षद रिंकी यादव के पति राम कुमार यादव को जेल न भेजे जाने से नाराज परिजनों एवं एमआईएम के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार शाम आईजी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने पार्षद के पति को हिरासत में ले रखा है लेकिन अब तक जेल नहीं भेजा। हसीन के परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं कर रही।
विज्ञापन


एमआईएम के अफसर महमूूद ने कहा कि घटना के वक्त हसीन का भाई नबी अख्तर मौके पर मौजूद था। उसने पार्षद पति को नामजद किया। पार्षद रिंकी यादव मामले को राजनीतिक रूप दे रही हैं। आईजी ने मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। उधर पार्षद रिंकी यादव ने कहा कि उनके पति को झूठा फंसाया जा रहा है। घटना के वक्त उनकी मौजूदगी तेलियरगंज के एक रेस्टोरेंट में थी।

पुलिस मोबाइल से उनकी लोकेशन का पता लगा सकती है। सुबूत के तौर पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की कॉपी भी सौंप दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक उनके पति को रिहा नहीं किया है। उनके पति को पूछताछ के नाम पर पुलिस ने 31 मार्च की रात से अवैध रूप से हिरासत में ले रखा है। कहा कि पुलिस ने पति को नहीं छोड़ा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें