फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरियाडीह दोहरे हत्याकांड में आरोपियों के घर मुनादी

Sat, 07 Nov 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मरियाडीह डबल मर्डर केस में शुक्रवार को आरोपियों के घर धूमनगंज पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। साथ ही मोहल्ले में उनके फरार होने की मुनादी कराई गई। उमरी, मीरापट्टी और बेली गांव में आरोपियों के घर जाकर नोटिस लगाया।
विज्ञापन


धूमनगंज के मरियाडीह में बकरीद के दिन ग्राम प्रधान आबिद की बहन अल्कमा और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में आबिद की तहरीर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।

इस मामले में उमरी के साबिर, वसी अहमद, मकसूद अहमद, बेली गांव के कम्मू, जाबिर और मीरापट्टी के तौसीफ और इन्तेखाब आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को इंस्पेक्टर धूमनगंज महेंद्र सिंह देव फोर्स के साथ आरोपियेां के घर पहुंचे और उनके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। साथ ही मुनादी कराया गया कि आरोपी हत्या के केस में फरार चल रहे हैं। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें