फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलाद नहीं होने पर पत्नी को जिंदा जलाया

Thu, 09 Apr 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। शादी के छह साल बाद भी औलाद नहीं होने पर मंगलवार रात हंडिया के किरांव में एक महिला को जिंदा जला दिया गया। वह एसआरएन अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। आरोप है कि उसे दहेज में पैसों और बाइक के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था। खबर पाकर जौनपुर से आए मायकेवालों ने जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंडिया थाने में अर्जी तो नामजद केस लिखा गया।
विज्ञापन


जौनपुर में बरसेठी इलाके के सहरमा गांव निवासी बलिराज ने पुत्री संजू की शादी वर्ष 2009 में हंडिया में किरांव के दयाशंकर माली के साथ की थी। दयाशंकर मुंबई में फूल-माला बेचने का काम करता है। इधर करीब एक माह से वह घर आया हुआ था। मंगलवार आधी रात मायकेवालों को खबर मिली कि संजू को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ससुरालियों की बजाय गांववालों से मायकेवालों को मिली थी। बुधवार सुबह संजू के पिता और भाई समेत कई लोग एसआरएन अस्पताल पहुंचे तो ससुराल वाले भाग गए। अस्पताल से पिता बलिराज और भाई अवधेश ने हंडिया थाने पहुंचे।

पुलिस से मिलकर आरोप लगाया कि संजू को जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। डॉक्टरों ने भी कहा है कि उसकी जान खतरे में है। पिता बलिराज ने कहा कि संजू को दहेज में बाइक और नगदी की मांग पूरी नहीं होने के कारण भी प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति दयाशंकर, सास अलका देवी, ससुर रामराज, ननद रेखा देवी, देवर के खिलाफ उत्पीड़न, जलाने और दहेज प्रथा अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें