जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, एसआई हरिबंश प्रताप ने शनिवार को एक मां और बच्ची को उसके घरवालों से मिलवा दिया। इंस्पेक्टर हमराहियों के साथ प्लेटफार्म नंबर चार-छह पर मौजूद थे। तभी एक महिला दो माह की बच्ची के साथ ट्रेन पर बैठने जा रही थी।
महिला की हरकतों से पुलिस को शक हुआ। इसके बाद उससे पूछताछ कर पति बलराम बिंद निवासी बहरिया इलाहाबाद को फोन कर बुलाया गया। पति ने बताया कि मेरी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वह बच्ची को लेकर कहीं जा रही थी। जीआरपी ने फिर औपचारिकताएं पूरी कर मां-बच्ची को उसके घरवालों के साथ भेज दिया।