फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास हत्याकांड में दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ

Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
कर्नलगंज इलाके के सादियाबाद में बुधवार को हुए बिजली मिस्त्री विकास हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। पुलिस ने विकास के मोबाइल की सीडीआर को भी खंगाल रही है कि उसने घटना वाले दिन किन लोगाें से बात की थी। वहीं उसके भाई ने शक जताया है कि सालभर पहले उसकी शादी नैनी इलाके में तय की गई थी। लेकिन लड़की पसंद न होने पर इंकार कर दिया गया था। जिसके बाद से उसे धमकी दी जा रही थी। 
विज्ञापन


कर्नलगंज पुलिस ने भाई की तहरीर पर शक के आधार पर नौ नामजद और तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ हत्या और धमकी का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। लेकिन यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि इस बात को लेकर कत्ल तक बात पहुंच सकती है। ऐसे में विकास के मोबाइल की सीडीआर से पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम क्लू मिल सकते हैं। पुलिस सीडीआरी के  आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में नैनी इलाके से दो संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस आशनाई और अन्य दूसरे बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। सीओ कर्नलगंज डीपी तिवारी ने बताया कि हर बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें