फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में फंसकर घिसटी कार, दो व्यापारी जख्मी

Thu, 28 Jan 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा रोड पर मंगलवार देर रात हल्की टक्कर के बाद कार ट्रक में फंसकर करीब छह किलोमीटर तक घिसटती चली गई। पता चलने पर ड्राइवर ने ट्रक रोका और कार को अलगकर भाग गया। कार में दो गल्ला व्यापारी थे, जो बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खबर पाकर जुटे परिजनों और कारोबारियों ने घायल व्यापारियों को शहर में निजी अस्पताल पहुंचाया। देर रात एक व्यापारी को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जारी बाजार के दो गल्ला व्यापारी अरविंद कुमार केसरवानी और अशोक अग्रहरि मंगलवार को कारोबार के सिलसिले में शहर आए थे। यहां से आधी रात वे आल्टो कार में जारी के लिए रवाना हुए। कार अरिंवद चला रहे थे। वे रीवा रोड पर गौहनिया के आगे पहुंचे तभी कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। कार ट्रक में ही फंसकर घिसटती गई। करीब छह किलोमीटर जाने के बाद जारी के गल्ला मंडी के निकट किसी ने ट्रक ड्राइवर को इशारे से इस बारे में बताया तो वह ट्रक से उतरा। 
खलासी की मदद से कार को अलग करने के  बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में अरविंद और अशोक गंभीर रूप से घायल होकर फंसे थे। अरविंद ने मोबाइल से किसी तरह घर में फोन किया तो परिजन आ गए। उन दोनों की हालत देख कोहराम मच गया। अशोक से सिर में गहरी चोट थी जबकि अरविंद के सीने और हाथ की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ। उन दोनों को शहर में जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया। बाद में अशोक को बुधवार शाम यहां से पीजीआई ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें