फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घरवालों ने पीटा तो फांसी लगाकर दी जान

Fri, 13 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चक दाऊद नगर मुहल्ले में बुधवार रात प्रेमिका के परिवार के लोगों ने जीतू पटेल (18) को जमकर पीटा। घायल युवक घर चला गया जहां उसने रात में फांसी लगा ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पड़ोसी परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को फांसी लगाने की जानकारी नहीं दी। सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवक की मौत का कारण फांसी लगाना था।
विज्ञापन


चकदाउद नगर में रहने वाले बंशीलाल पटेल ने मिठाई की दुकान खोल रखी है। उनके पांच बच्चे हैं। बड़ा बेटा जीतू पटेल (18) पिछले साल इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के साथ दुकान में बैठने लगा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक जीतू का मोहल्ले की ही एक लड़की से प्रेम संबंध बन गया था। लड़की के घरवालों को पता चला तो वे बेहद नाराज हुए। उन्होंने परिवार की उस लड़की का घर से निकला बंद कराया साथ ही जीतू को भी धमकाया। साल भर पहले भी उन लोगों ने जीतू को पीटा था। मगर जीतू और लड़की के बीच मिलना-जुलना बना रहा। बुधवार रात भी लड़की के परिजनों ने चौराहे पर घेरकर जीतू को पीट दिया। वह जख्मी हो गया। कुछ लोगों ने उसे घर पहुंचाया। सुबह परिजनों ने चीख-पुकार शुरू की तो भीड़ जुटी। परिजनों ने कहा कि पिटाई से जीतू की मौत हो गई है।

यह खबर फैली तो भीड़ लग गई। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम की कोशिश की तो मगर पुलिस ने किसी तरह उन्हें मनाया। फिर शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाराज महिलाओं ने आरोपी परिवार के घर पर भी जाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इस घटना में पड़ोस के सल्लू जायसवाल, बबलू जायसवाल, डब्लू जायसवाल को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों पर हत्या का केस लिखा गया। घटना की जांच कर रहे उपनिरीक्षक संजय भारद्वाज ने बताया कि जीतू के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो मौत का कारण हैंगिंग यानी फांसी आया है। ऐसे में माना गया है कि जीतू ने पिटाई के बाद घर जाकर फांसी लगा ली थी। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा लेकिन पुलिस को इस बारे में नहीं बताया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें