फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आने से रोका तो दोस्तों ने सोनू को गोली मारी

Sun, 16 Jul 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमनगंज के सजानंद पार्क में देर रात तीन युवकों ने सोनी पासी (28) को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग से सुनकर आसपास दहशत फैल गई। पार्क के आस पास फायरिंग की खबर पर 100 सेवा और थाना धूमनगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहां से घायल को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  फायरिंग करने वालों का पता चलने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए उनके  घरों तथा अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले।

रमन का पुरवा का रहने वाला सोनू पासी पेंटिंग करता है। इसी इलाके के रहने वाले झंडू, ऋषि और राहुल ये तीनों सोनूू के दोस्त है। जिनका सोनू के घर पर आना जाना था। एक महीने पहले सोनू और उसकी मां ने घर में तीनों दोस्तों को घर आने से मना कर दिया था। सोेनू की मां का आरोप है कि दोस्त रात में शराब पीकर आते थे और परिवार को परेशान करते थे। सोनू की पत्नी को भी उसके दोस्तों की आदतें अच्छी नहीं लगती थी। जिसके कारण करीब एक महीने से दोस्तों का घर पर आना बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सोनू घर जा रहा था।

रास्ते में उसके दोस्त झंडू, ऋषि और राहुल मिले। तीनों दोस्त से सोनू की पहले घर न बुलाने पर कहा सुनी हुई। कुछ देर बाद तीनों में से एक ने सोनू की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। सोनू ने हाथ से तमंचा हटाने की कोशिश की तो तमंचे की गोली उसके दाएं हाथ की हथैली पर लग गई। बताते हैं कि कुछ और फायर भी हुए। आसपास के लोगों की खबर पर पुलिस  मौके पर पहुंची तब तक तीनों आरोपी फरार हो गए।  घायल सोनू ने धूमनगंज थाना प्रभारी को पूरा घटनाक्रम बताया।  थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि सोनू के पिता महेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें