फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में लूटपाट, सेल्समैन को मार डाला

Tue, 08 Nov 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
यमुनापार के करछना इलाके में रविवार रात कटका बैरियर के पास बदमाशों ने चार दुकानों में लूटपाट की। विरोध पर शराब की दुकान के सेल्समैन जीतेंद्र पाल का चाकू और गोली मारकर कत्ल कर दिया। अपनी सराफा दुकान में सो रहे युवक को भी पीटकर पेड़ से बांध दिया। बदमाश दो सराफा दुकान, बीयर शॉप और मेडिकल स्टोर में लूटपाट के बाद फरार हो गए। भोर में खबर पाकर करछना थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को चीरघर भेजा। सुबह पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। देर शाम तक अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


कटका बरियर के पास रात करीब दो बजे बोलेरो से पहुंचे बदमाशों ने पहले मेजा में डाही गांव निवासी शिवबाबू यादव के मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। पीछे से सेंध मारकर घुसे बदमाशों ने दुकान से दवाएं और 15 हजार रुपये उठा लिए। फिर बगल में सिरसा मेजा निवासी बबलू सेठ की सराफा दुकान में घुसकर करीब 70 हजार रुपये के जेवर पर हाथ साफ किया। इसके बाद लुटेरे राजू सोनी की सराफा दुकान का शटर तोड़ने लगे। पत्नी के मायके जाने की वजह से राजू दुकान के अंदर ही सो रहा था। उसने शटर उठाया तो बदमाश अंदर घुसे और उसे तमंचा सटाकर धमकाने के बाद जमकर पीटा। तिजोरी की चाभी लेकर बदमाशों ने उसे पेड़ से बांध दिया। उसकी दुकान से नगदी और तीस हजार रुपये के आभूषण लूट लिए। मूल रूप से फाफामऊ में रंगपुरा गांव निवासी राजू सोनी (25) दुकान के पीछे किराए के कमरे में रहता है। रविवार को वह दुकान में ही सो गया था। 

तीन दुकानों में लूटपाट के बाद बदमाशों ने औद्योगिक क्षेत्र में मुंगारी गांव निवासी अर्जुन यादव की देशी शराब की दुकान पर धावा बोला। एक मड़हा से मोटा पटरा निकालकर बदमाशों ने शटर तोड़ने की कोशिश की। दुकान के भीतर सो रहे सेल्समैन जीतेंद्र पाल (22) ने शटर उठाया तो बदमाशों ने उसे पीटकर नगदी लूटी। फिर उसे गोली और चाकू भी मारा। वह दुकान से भागकर कुछ दूर पर एक गुमटी के पीछे छिप गया। लूटपाट कर बदमाश जाने लगे तो पेशाब करने के लिए घर से निकले संगमलाल ने उन्हें देखकर टोका। एक बदमाश ने संगमलाल के चेहरे पर शराब की बोतल से प्रहार किया जिससे वह घायल होकर गिर गया। बदमाशों के जाने के  बाद गांव वाले जुटे और 100 नंबर पर सूचना दी। भोर में पुलिस पहुंची तो गुमटी के पीछे छिपे शराब सेल्समैन जीतेंद्र की लाश मिली। चार दुकानों में लूट और कत्ल की खबर पकार सीओ करछना ब्रजेंद्र राय भी पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन देर रात तक लूट-कत्ल करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें