फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु की हत्या में चार लोग गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
खुल्दाबाद के अटाला इलाके में गोवंशीय पशु की हत्या की घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। जबकि एक आरोपी हवालात में बंद है। प्रकरण में दो अन्य की तलाश जारी है। एसएसपी ने इस घटना के बाद अटाला चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। माहौल खराब करने वाले इस मामले के सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


अटाला इलाके में शनिवार सुबह गोवंशीय पशु का शव मिलने पर तनाव फैल गया था। हिंदू संगठनों के लोगों ने अटाला चौकी घेरकर नारेबाजी की तथा खुल्दाबाद थाने पर भी हंगामा किया था। उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने का केस लिखा। खुल्दाबाद थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि छानबीन में गोवंशीय पशु को मारने वाले लोगों के बारे में पता चल गया है। गोवंशीय अतरसुइया इलाके के लालमणि पाल की थी। अराजक तत्व उसे रात में चुरा ले गए थे।

छापेमारी कर हसन मंजिल के पास रहने वाला मोहम्मद राशिद उर्फ मोनू, अटाला का तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू बादशाह तथा इमामबाड़ा अटाला का मोसीफ अहमद को गिरफ्तार किया है। इन तीन लोगों को पुलिस ने रात भर दूसरे थाने में रखा क्योंकि गुस्साए लोग बार-बार खुल्दाबाद थाने आकर आरोपियों को सामने लाने की मांग कर रहे थे। रविवार सुबह भी थाने में भीड़ जुट गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया। एक अन्य आरोपी को भी देर रात पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें