पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
धूमनगंज इलाके में शनिवार दोपहर घर के बाहर बैठे पूर्व पार्षद के बेटे प्रदीप पासी पर बाइक से आए असलहाधारी युवकों ने हमला बोल दिया। प्रदीप को घेरकर लात-घूंसों और असलहे की बट से पीटा और दहशत फैलाने के लिए छह राउंड फायरिंग भी की। हमले में प्रदीप लहूलुहान हो गया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि उसे गोली लगी है, जबकि पुलिस गोली लगने की बात नकार रही है। घटना से नाराज मोहल्ले के लोग टीपी नगर पुलिस चौकी से धूमनगंज थाने पहुंचे। विरोध में थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस मामले में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस लिखकर उनको खोज रही है।
नीम सराय के रहने वाले भीम पासी की पत्नी राजकली देवी पूर्व पार्षद हैं। उनका बेटा प्रदीप शनिवार दोपहर घर के बाहर बैठा था। तभी आधा दर्जन लोग बाइक से आए और प्रदीप की ओर झपटे। प्रदीप घर के अंदर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और पीटने लगे। असलहाधारी हमलावरों को मारपीट करते देख मोहल्ले में खलबली मच गई। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए रायफल से कई राउंड फायर भी किया। प्रदीप लहूलुहान हो गया तो हमलावर धमकी देते हुए ़भाग निकले। हमले में प्रदीप को काफी चोट आई है।
घरवालों का आरोप है कि प्रदीप के पैर में छर्रा लगा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले प्रदीप ने घर में गेंद जाने पर एक लड़के को पीट दिया था। इसका बदला लेने के लिए हमला किया गया। वहीं चर्चा है कि कुछ दिन पहले हुए विनय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदीप के परिवार के लोगों ने प्रदर्शन में काफी सहयोग किया था। इससे भी हमलावर नाराज थे। प्रदीप की मां राजकली की तहरीर पर नीम सराय के चंद्रशेखर पाल, सलमान, मरियाडीह के इमरान, फाजिल और दो अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, धमकी और एससी-एसटी के तहत मुकदमा लिखा गया है। चौकी इंचार्ज टीपी नगर रोहित कुमार ने बताया कि रंजिश में मारपीट और फायरिंग हुई है, लेकिन युवक को गोली लगी नहीं है। रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।