फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर से राधा कृष्ण मंदिर के तीन टेंट में लगी आग

Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अाग
विज्ञापन
संगम किनारे राधाकृष्ण मंदिर स्थित औरंगाबाद बिहार के ठाकुरजी आश्रम के तीन टेंट में शनिवार को आग लगने से कई लाख का सामान जल गया। करीब आधा घंटे में फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए, जिनका पास के अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


झूंसी क्षेत्र में संगम किनारे राधा कृष्ण मंदिर परिसर में ठाकुरजी आश्रम परिसर के अंदर करीब एक दर्जन टेंट लगे हुए हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे उनमें से एक टेंट में सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। उसी समय आग लग गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं तथा आश्रम के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन एक के बाद एक करके तीन टेंट जल गए। उसी समय फायरब्रिगेड की गाड़ी मंगा ली गई। फायरब्रिगेड की दो गाड़ी से आधा घंटे के अंदर आग पर काबू पाया जा सका। एसपी मेला नीरज पांडेय ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे मेला परिसर में लगे टेंट में अलाव न जलाएं और न ही खाना बनाएं। क्योंकि आग लगने की आशंका है। इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना पर काबू कर लिया है। इस बारे में मेला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें