फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के किचन में आग से खलबली

Thu, 30 Nov 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के निकट स्थित होटल रीजेंसी के किचन में बुधवार दोपहर चिंगारी के साथ धुआं फैलने पर खलबली मच गई। शोर मचा तो होटल में मौजूद लोग बाहर की तरफ भागने लगे। हालांकि आग सामान्य थी जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। आग से खतरे को देखते हुए किचन में रखे सभी सिलेंडर भी आनन-फानन में बाहर निकाल दिए गए। मगर आग के हल्ले से घबराए होटल में ठहरे लोग अपने बैग लेकर बाहर निकल गए थे।  
विज्ञापन


घटना करीब दो बजे की है। रीजेंसी होटल के किचन में अचानक धुआं भर गया। किचन के चिमनी से धुआं के साथ ही लपटें निकलने लगीं। कर्मचारियों ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो अफरातफरी मच गई। किचन से सामान निकाले जाने लगे। करीब दस सिलेंडर भी बाहर किए गए क्योंकि आग फैलने पर सिलेंडरों में विस्फोट का खतरा था।

आग और धुआं से होटल में चीख-पुकार मच गई। कमरों में ठहरे लोग अपने बैग लेकर बाहर निकलकर खड़े हो गए। होटल में आग की खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र शंकर मिश्रा के साथ ही उप निदेशक इलाहाबाद परिक्षेत्र रवींद्र कुमार पांडेय भी वहां पहुंच गए।  अग्निशमन कर्मचारियों ने कुछ ही देर में चिमनी में लगी आग बुझा दी। किचन में रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचा। बताया गया कि आग चिमनी के ब्लोवर में लगी थी जिससे धुएं के साथ लपटें फैलीं। कोई खास क्षति नहीं पहुंची। खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने पिपरी इलाके के धीरज प्रजापति और नियाज आलम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है। इन दोनों पर चोरी और छिनैती समेत कई आपराधिक वारदात के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें