फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम संचालक पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज

Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
विज्ञापन
झूंसी स्थित एक आश्रम संचालक और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने रेप के आरोप में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली। संचालक पर रेप का आरोप उसकी बेटी ने ही लगाया है। युवती का आरोप है उसके पिता ने कई वर्षों तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने युवती को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहले झूंसी थाने भेजा था, लेकिन युवती ने वहां एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती मंगलवार की देर रात बदहवास हाल में कर्नलगंज थाने पहुंची थी। युवती खुद को एक चर्चित संत की पुत्री बताते हुए उस पर रेप का आरोप लगा रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसको कई वर्षों से आश्रम में ही बंधक बना रखा है। पिता उसको न कहीं आने-जाने देते हैं और न किसी से बात करने की छूट है। मंगलवार रात किसी तरह वह आश्रम से भाग निकली। उसका आरोप है कि पिता के गुर्गे ने उसका पीछा किया। वह किसी तरह कनर्लगंज थाने पहुंची। उसके आरोप सुनकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल इससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद उसे सुरक्षा व्यवस्था के बीच झूंसी थाने भेजा गया, लेकिन युवती ने वहां एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह के मुताबिक आश्रम संचालक समेत उसके चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें