फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हटाए गए बैनर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लगातार चेतावनी के बावजूद कोचिंग संचालक सार्वजनिक स्थलों, दीवारों पर होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। निगम ने ऐसे 31 कोचिंग संचालकों को चिह्नित करने के बाद विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करा दी है। सबसे ज्यादा होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि लगाने को लेकर हाईकोर्ट बेहद गंभीर है। मंडलायुक्त ने भी इस पर सख्ती का फरमान जारी किया है। बेतरतीब लगे होर्डिंग्स, बैनर आदि से शहर का सुंदरीकरण भी बिगड़ रहा है। इसके खिलाफ निगम प्रशासन ने कोचिंग संचालकों कई बार नोटिस जारी कर सचेत किया लेकिन उन पर कोई असर नहीं है। ऐसे में निगम के लाइसेंस प्रभारी पीके मिश्र ने होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि लगाने वाले कोचिंग संस्थानों को चिह्नित कराया। निगम के प्रभारी अधिकारी जनसंपर्क एसएल यादव ने बताया कि इन कोचिंग संचालकों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया कि कोचिंग संस्थानों के साथ रोड पटरी, सड़क पर अवैध रूप से वाहन स्टैंड भी खोले गए हैं। इसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें