फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट

Sun, 17 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तीन दिन में बम धमाकों से दो कुत्तों की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस घटना को किसी बड़े आतंकी हमले का ट्रायल मानकर देखा जा रहा है। एसएसपी वीपी श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जंक्शन की निगरानी करने और मामले की जांच के लिए एसपी सिटी राजेश यादव की अगुवाई में दस सदस्यीय समिति गठित कर दी है। एसएसपी ने बीडीएस को प्रतिदिन जंक्शन की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जंक्शन पर पहला धमाका 12 मई को सिविल लाइंस साइड पार्किंग के पास हुआ था। दूसरा धमाका शुक्रवार सुबह सिटी साइड पार्सल आफिस के पास हुआ था। दोनों मामलों में बम फटने से कुत्ते मर गए थे। पार्सल आफिस के पास मरे कुत्ते के मुंह पर भी प्लास्टिक की कोई चीज लिपटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि कुत्ते ने कूड़े के ढेर से खाने की किसी चीज में छिपाकर रखा गया विस्फोटक उठा लिया होगा। दूसरा धमाका शुक्रवार को सुबह छह बजे मगध एक्सप्रेस ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने के कुछ देर बाद हुआ था। मगध में भी बम होने की सूचना जीआरपी को मिली थी जिसके बाद पूरी ट्रेन की चेकिंग कराई गई थी।

ट्रेन में तो कुछ नहीं मिला लेकिन कुछ ही देर बाद बम फटने से कुत्ते के मरने की खबर आई। एसएसपी ने जांच कमेटी में सीओ सिविल लाइंस सचींद्र पटेल, सीओ कोतवाल समर बहादुर, सीओ प्रज्ञान, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय, इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह, एसओ शाहगंज देवेंद्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस संजय सिंह, चौकी प्रभारी लूकरगंज और प्रभारी बीडीएस को शामिल किया है। कमेटी को जांच करने के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ से तालमेल बनाने को भी कहा गया है। स्थानीय अधिसूचना इकाई को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है, यह पता लगाने के लिए नमूने भी एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन


कूड़े के ढेरों की हुई तलाशी, बीडीएस ने की जांच
एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आ गई और कूड़े के ढेरों की जांच शुरू कर दी गई। सिविल लाइंस और खुल्दाबाद पुलिस ने शनिवार को जंक्शन के दोनों ओर कूड़े के ढेरों को खंगाला। बीडीएस और डॉग स्क्वॉयड ने भी जंक्शन की जांच की।

रेलवे भी करा रहा जांच
जंक्शन पर तीन दिन के भीतर दो धमाकों के बाद रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे ने पूरे मामले की जांच एसआईबी को सौंप दी है। आरपीएफ और जीआरपी ने भी जंक्शन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।

मिल चुकी है आनंद भवन को उड़ाने की धमकी
संगम नगरी में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पहले भी अलर्ट जारी किया जा चुका है। आनंद भवन को बम से उड़ाने की पत्र के माध्यम से धमकी दी गई थी। वाराणसी धमाकों का मुख्य आरोपी वलीउल्ला भी इलाहाबाद का है। नरेंद्र मोदी की पटना रैली में धमाके का सामान भी इलाहाबाद से भेजा गया था। इस मामले में एनआईए ने यमुनापार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें