फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 युवाओं को नौकरी के नाम पर ठग गई फर्जी प्लेसमेंट कंपनी

Mon, 12 Jun 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 मुंबई बंदरगाह पर पानी के जहाज की कंपनी में नौकरी ्िदलाने के नाम पर प्लेसमेंट कं पनी ने करीब तीन सौ युवाओं से कई लाख रुपये ठग लिए। इन युवाओं को अपने साथ ठगी का अहसास रविवार को मुंबई जाने के लिए क्लाइव रोड स्थित कार्यालय पर बसों के न आने पर हुआ। प्लेसमेंट कंपनी के संचालक  और सहयोगियों को फोन किए तो उनका नंबर स्विच आफ था। कार्यालय के भवन भवन स्वामी से जानकारी करने पर पता चला कि दो दिन से कार्यालय में कोई  नहीं आ रहा है। कई दर्जन ठगी के शिकार युवक और युवतियों ने थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


क्लाइव रोड पर इंटरनेशनल लिंक के नाम से छह महीने पहले महाराष्ट्र के  समुएल ़डेविड अकरल नामक युवक ने प्लेसमेंट कंपनी खोली थी। जिसके माध्यम से मुंबई स्थिति शिप कंपनी में 500 नौकरियों के लिए आन लाइन तथा आफ लाइन आवेदन मांगे गए । जिसके लिए इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशांबी तथा अन्य जिलों के 300 युवक और युवतियों का चयन कर लिया। इनसे पदों के अनुसार पंद्रह हजार से लेकर 25 हजार रुपये जमानत राशि और छह - छह हजार रुपये मेडिकल चेकअप आदि के नाम से एक्सिस बैंक के एक खाते में जमा करा लिए। इन सभी को बारी बारी से समूह में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। यहां से मुंबई जाने के लिए 11 तारीख तय की और कहा कि ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हुआ है। इसलिए एसी बसों से मुंबई जाने की व्यवस्था कराई जा रही है।

नौकरी के लिए युवक और युवतियां प्लेंसमेंट कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक इंतजार किया। वहां न तो बस आई और न ही कंपनी के अधिकारी दिखे। उनके एक दर्जन मोबाइल नंबर मिलाए तो वह स्विच आफ थे। यह लोग अपनी पीड़ा दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइंस पहुंचे। यहां पर पहले तो पुुलिस टालमटोल करती रही। इन युवाओं ने एसएसपी तक शिकायत की तो थाना सिविल लाइंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तहरीर में समुएल अकरल का महाराष्ट्र प्रांत से बना ड्राइविंग लाइसेंस, दर्जन भर मोबाइल नंबर शामिल किए हैं। इनके अलावा वहां कार्यरत स्टाफ में अवधेश पांडे, राहुल, अनूप आदि को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि भवन स्वामी से कह दिया है कि कार्यालय के  अंदर के सामान से छेड़छाड़ न करें। एक दो दिन में पुलिस सामान के आधार पर आरोपियों का वास्तविक पता लगाकर गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें