फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नलगंज में फर्जी ब्लड बैंक सीज

Wed, 31 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने कर्नलगंज में संचालित अवैध ब्लड बैंक में मंगलवार को छापा मारकर सीज कर दिया। मौके पर पकड़े गए तकनीशियन को पुलिस के हवाले कर मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टीम को मौके से तीन यूनिट ब्लड बरामद हुआ है। कमिश्नर राजन शुक्ला और डीएम संजय कुमार को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में अवैध रूप से कुछ ब्लड बैंकों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों अफसरों ने मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे ब्लड बैंकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एडीएम सिटी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसीएम प्रथम, सीएमओ और चिकित्सकों की टीम बनाकर छापेमारी के निर्देश दिए। मंगलवार को इस टीम ने कर्नलगंज इलाके संचालित ब्लड बैंक एसएम मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मार दिया।

टीम ने मौके पर तकनीशियन को पकड़ लिया। वह ब्लड बैंक संचालन से संबंधित प्रपत्र नहीं दिखा सका। इसके अलावा ब्लड बैंक में रक्तदाता का नाम भी अंकित नहीं मिला और न ही कहीं यह दर्ज था कि ब्लड कब लिया गया। कई अन्य जरूरी जानकारियां भी ब्लड बैंक के पास नहीं थीं। टीम ने ब्लड बैंक का संचालन अवैध मानते हुए उसे सीज कर दिया। तकनीशियन को पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज करा दी। टीम को मौके से तीन यूनिट ब्लड, कई केमिकल और उपकरण मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें