फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में कातिल का सहयोगी हिरासत में, मोबाइल मिला

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
एलएलबी के छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या का मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह पुलिस के छापे से महज चंद घंटे पहले भाग निकला। हालांकि वह जिस बैंककर्मी के घर रुका था, उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पर विजय शंकर का मोबाइल भी मिल गया। अब क्राइम ब्रांच टीम बैंककर्मी को लेकर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उसके मोबाइल से तमाम नंबर मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


दिलीप की हत्या का आरोपी विजय शंकर सिंह की सोमवार को फैजाबाद में लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम ने विजय के एक परिचित बैंककर्मी के घर में दबिश दी। पता चला कि वह कुछ घंटे पहले ही वहां से निकल गया है लेकिन विजय का मोबाइल बैंककर्मी के घर में मिल गया था। अपना मोबाइल सर्विलांस पर लगने की आशंका के बाद उसने बैंककर्मी को मोबाइल देते हुए कहा था कि किसी भी कीमत पर उसे ऑन न किया जाय। पुलिस ने बैंककर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया। विजय बैंककर्मी से जहां जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस वहां पहुंची लेकिन वहां नहीं मिला। पता चला कि वहां से भी वह निकल गया है। फिलहाल बैंककर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे साथ में लेकर विजय के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने विजय के मोबाइल को खंगाला। उसमें तमाम नंबर मिले, जिनसे उसकी बात हुई थी। घटना वाली रात के बाद उसने जहां जहां कॉल किया था, सभी की तलाश हो रही है। कुछ लोग मिल भी गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच सूत्रों का कहना है कि या तो वह इस समय कोई मोबाइल नहीं लिया है या फिर बिल्कुल नए मोबाइल और नए नंबर का प्रयोग कर रहा है। मंगलवार को उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने फैजाबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ के कुंडा में दबिश दी है।
विज्ञापन


विजय शंकर सिंह की ससुराल मुरादाबाद में है। पुलिस की एक टीम वहां भी भेजी गई है। आशंका यह है कि वह फैजाबाद से लखनऊ होते हुए मुरादाबाद निकल गया है। मुरादाबाद पुलिस को भी सूचना देकर मदद मांगी गई है। विजय शंकर सिंह हर शुक्रवार को इलाहाबाद आता था। पीने खाने के शौकीन विजय के साथ कई लोग बैठकी करते थे। उनमें से एक को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई। उससे विजय के संभावित ठिकानों के बारे में पता किया गया।

पुलिस किसी भी कीमत पर जल्द से जल्द विजय शंकर को गिरफ्तार करना चाहती है। उसकी तलाश में दबिश और छापेमारी तो चल ही रही है, यह भी प्रयास किया जा रहा है कि वह सरेंडर ही कर दे। इसके लिए पुलिस लगातार घर वालों के संपर्क में है। इसके अलावा एक विधायक से भी पुलिस की बात हो रही है। इस मामले पुलिस की इतनी छीछालेदर हो चुकी है कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द मामले पटाक्षेप चाहती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें