शहर के एक युवक को झूंसी की युवती से फेसबुक पर हुई दोस्ती और बाद में मोेबाइल फोन के जरिए इजहारे इश्क करना काफी भारी पड़ गया। युवक से पीछा छुड़ाने के लिए युवती ने उसे अपने घर पर बुलाकर परिजनों संग जमकर पिटाई कर इश्क का भूत उतार दिया। एक दिन पहले महिला ने रात के अंधेरे में युवक को मिलने के लिए उसे झूंसी अपने घर बुलाया। युवक को घरवालों से मिलने के बहाने बुलाया गया था। भुक्तभोगी युवक ने मोबाइल और रूपये छीनने के भी आरोप लगाए गए हैं। इश्क के बुखार में लाठी-डंडे खाए युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से भी नहीं की है।
शहर के रहने वाले एक युवक का झूंसी की एक युवती से कुछ रोज पहले सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। युवक ने युवती की आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट का मैसेज भेजा जिसे युवती ने कुछ घंटे बाद एक्सेप्ट कर लिया। बातचीत की शुरूआत फेसबुक पर चैटिंग से हुई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर भी दिए। वाट्सएप पर चैटिंग के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान ही दोनों ने अपने-अपने इश्क का इजहार भी किया। दोनों साथ जीने-मरने की भी कसमें खाने लगे। हालांकि तब तक दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ था।
पर अब युवती युवक से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी बीच अचानक एक दिन पहले युवक ने फोन किया तो युवती ने रात के अंधेरे में मिलने की इच्छा जताई। मिलने के लिए युवक को युवती ने अपने झूंसी स्थित घर बुलाया। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उत्साह से लबरेज युवक बगैर परिजनों को बताए चोरी-छिपे रात में झूंसी स्थित उसके घर पहुंच गया। युवती ने युवक का वेलकम करते हुए उसे घर के आगे के कमरे में प्रेम से बैठाया गया। पर कुछ देर बाद जो कुछ भी हुआ। उसे युवक ता उम्र नहीं भूलेगा। अचानक युवती और उसके परिजन लाठी-डंडा लेकर युवक पर हमलावर हो गए। युवक को कमरे में बदंकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गई। साथ ही उसके पैंट की जेब में रखा रूपये और मोबाइल भी छीन लिया गया। किसी तरह युवक जान बचाकर वहां से भागा। मामला इश्कबाजी से जुड़ा होने के कारण युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से भी नहीं की और चुपचाप घर लौट गया। पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा थी।