फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का टीला ढहा किशोरी की दबकर मौत, चार सहेलियां घायल

Sat, 06 Jun 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा(इलाहाबाद)। यमुनापार में मेजा के शाहपुर गांव में नहर से मिट्टी निकालते समय टीला ढह गया। मिट्टी खोद रही गांव की पांच किशोरियां दब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक मिट्टी हटाकर उसमें फंसी किशोरियों को बाहर निकाला जाता एक दम तोड़ चुकी थी। अन्य की चार किशोरियों की सांस चल रही थी। लेकिन हालत गंभीर थी। आनन फानन में किशोरियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मेजा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मेजा के शाहपुर गांव के रहने वाले रामबाबू खेती करते हैं। शाम को उनकी बेटी राधा (15) गांव चार सहेलियों के साथ पास स्थित नहर से मिट्टी खोदने गई थी। अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। मिट्टी धंसने के बाद कोहराम मचा तो गांव के लोग भागकर पहुंचे। जब तक गांव वाले पहुंचते और मिट्टी हटाकर बाहर किशोरियों को बाहर निकालते। राधा की सांसे थम चुकी थी। अन्य किशोरियों को गंभीर हालत में एसआरएन भेज दिया गया। वहीं राधा की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। मां का रोकर बुरा हाल है। सूचना पर एसओ मेजा सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें