फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पी रहे छात्र की बोलेरो से कुचलकर मौत, हंगामा 

Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरांव में अशोकनगर चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह जूस पी रहे छात्र को बेकाबू बोलेरो ने कुचल दिया। टक्कर के बाद बोनट में छात्र का कपड़ा फंस गया। छात्र चीखता रहा, लेकिन बोलेरो लगभग तीन सौ मीटर दूर निकल गई। बोलेरो के रुकते ही छात्र झटके से नीचे गिरा और बोलेरो के पहिए के नीचे आ गया। बोलेरो छात्र को कुचलते हुए भाग निकली। जिसके चलते छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। चौराहे पर मौजूद लोग पहुंचे तो छात्र का खून से लथपथ क्षत-विक्षत शव पड़ा था। यह देखकर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। शव सड़क पर रखकर भीड़ ने चक्काजाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चक्काजाम चला। किसी तरह पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन का देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सोरांव के जमुई गांव के रामशरण पटेल किसान हैं। उनके चार बेटियों के बाद सबसे छोटा बेटा कृष्ण कुमार (12) था। वह कक्षा चार मेें पढ़ता था। चार बहनों में इकलौता और सबसे छोटा होने के चलते घरवालों का काफी दुलारा था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से लगभग एक किमी दूर अशोकनगर चौराहे पर जूस पीने गया था। वह सड़क के किनारे ठेले पर खड़ा होकर जूस पी रहा था। तभी कलंदरपुर क ी ओर से मऊआइमा क ी ओर जा रही बेकाबू बोलेरो ने कृष्ण कुमार को टक्कर मार दिया। कृष्ण कुमार का कपड़ा बोलेरो में फंस गया। वह बोलेरो रोकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन चालक ने बोलेरो नहीं रोकी।   तीन सौ मीटर दूर जाने के बाद चालक ने ब्रेक लगाया तो कृष्ण कुमार जमीन पर गिरा गया। चालक ने भागने के चक्कर में बोलेरो बढ़ा दी। बोलेरो के पहिए के नीचे आने से छात्र की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। अनहोनी की खबर कृष्ण कु मार के घर पहुंची तो मां कंचन देवी और पिता रामशरण बेटियों के  साथ रोते-कलपते घटनास्थल पर आ गए। बेटे का क्षत-विक्षत शव देख रोते-रोते बेहोश हो गए। सूचना पर सोरांव एसओ विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ का आक्रोश देखकर कई थानों की फोर्स आ गई। बसपा नेता गीता पासी, जिला पंचायत सदस्य संतोष पाल और ब्लॉक सुधीर मौर्या भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नेताओं ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बोलेरो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें