फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर की फेयरवेल पार्टी में तमंचे पर डिस्को

Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार की रात अपर मुख्य अधिकारी की विदाई के मौके पर ‘थ्री डी पार्टी’में तमंचे पर डिस्को की धूम रही। ‘चिकना’ संग जाम चले, फिर दिल्ली, मुंबई से बुलाई गई डांसरों की लटकों-झटकों वाली अदाओं पर उनके साथ ठुमके लगाकर नोट लुटाने की होड़ मची रही। पुलिस लाइन के सामने और कलेक्ट्रेट के पास हो रही इस हाईफाई थ्री डी पार्टी से प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बेखबर रही।  
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला पंचायत परिसर में लाखों की लागत से संवारा गए मोती लाल नेहरू सभागार में शाम पांच बजे से उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस फेयरवेल पार्टी में ‘अपर साहब’ के साथ चुुनिंदा अफसर, उनके चहेते ठेकेदार, इंजीनियर और कुछ जेई ही मौजूद रहे। सात बजे तक तो विदाई की औपचारिकताएं निभाई गईं। इसके बाद सभागार में आरकेस्ट्रा पार्टी और दिल्ली-मुंबई की डांसरों ने मंच पर संगीत के साथ भड़काऊ नृत्य कर लोगों को ‘खुश’ करना शुरू किया। एक के बाद एक डांसर मंच पर आतीं और नोट बरसाते लोगों के बीच जाकर हजारों बटोर लातीं। गाने के बोल संग डांसर बदलते ही वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो जाता।

इस बीच मंच के सामने ही शराब की बोतलें खुलीं। पैग पर पैग लड़ाने के बाद अफसर के चहेते लोग डांसरों को अपने पास बुलाने को पांच सौ और दो हजार की नोट दिखाकर हवा में उड़ाते फिर खुद ठुमके लगाने लगते। रात नौ बजे के बाद तो थ्री डी पार्टी पूरे शवाब पर आ गई। सभागार की कुर्सियों पर लोग कम, डांसरों के साथ ताल मिलाने वाले ज्यादा थे। पार्टी में न तो डांसरों के लटकों-झटकों में कमी आई और न ही उन पर नोट लुटाने वाले लोगों का उत्साह ही कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें