गाली देने और धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज
चरखी दादरी।
शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी एक महिला से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बेवजह उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध जताया तो उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया और परिजन उसे लेकर सिटी पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।