फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की सीधी भिड़ंत, दो छात्राें की मौत 

Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सैदाबाद के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव के पास जीटी रोड पर रविवार दोपहर कार एवं बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्राें की मौके पर ही मौत हो गई। बैग से मिले परिचय पत्र और मोबाइल से उनकी पहचान हुई। सैदाबाद पुलिस ने सूचना दी तो परिजन भी पहुंच गए। वहीं हादसे के बाद कार का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


सादाब अंसारी पुत्र मो शोहराब अंसारी निवासी घमहापुर (भदोही) अपने साथी महेन्द्र कुमार बिंद पुत्र शेषमणि बिंद निवासी हरिहवां (भदोही) बाइक से इलाहाबाद ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा के बाद दोनाें बाइक से लौट रहे थे। बींदा गांव के पास इलाहाबाद की ओर जा रही इंडिगो कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक महेन्द्र चला रहा था। टक्कर से दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते कार चालक कल्लू (निवासी ड्रमंडगंज, मिर्जापुर) गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोेगों ने सूचना सैदाबाद पुलिस को दी।

चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव ने छात्र की जेब से मिले मोबाईल से सूचना परिजनाें को दी। सादाब तीन भाइयाें में दूसरे नंबर पर था। बडे़ भाई मेराज ने रोते हुए बताया कि छोटे भाई को पढ़ाने के लिए कक्षा आठ के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और अब भाई ने भी साथ छोड़ दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें