फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी लड़की को ले जाते वक्त धराया छात्र

Wed, 16 Sep 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। संत कबीर नगर में अपने घर से भागी एक नाबालिग लड़की को यहां तेलियरगंज में बस से उतारकर बीए का छात्र बैंक रोड स्थित अपने कमरे की ओर ले जा रहा था तभी विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने टेंपो रोककर उसे पकड़ लिया। उन दोनों को कर्नलगंज थाने ले जाया गया जहां से लड़की को महिला थाना भेज दिया गया। युवक हवालात में है। लड़की के परिजन इलाहाबाद रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को विहिप के गंगा प्रखंड प्रयाग महानगर के प्रमुख संतोष त्रिपाठी ने रोडवेज बस में प्रतापगढ़ से इलाहाबाद आते वक्त बगल की सीट पर अकेले बैठी 16 साल की लड़की को किसी से मोबाइल फोन पर बार-बार कहते सुना कि वह मर जाएगी, आत्महत्या कर लेगी। संतोष ने लड़की से बात की। सीमा नाम की उस लड़की ने बताया कि वह संत कबीर नगर जिले की रहने वाली है। उसे एक लड़के ने बस में बैठाया और कहा कि इलाहाबाद में तेलियरगंज में उतरकर शब्बीर (दोनों नाम काल्पनिक) से मिल लेना। उसने शब्बीर का नंबर दिया।

सीमा से फोन नंबर लेकर संतोष ने उसके पिता से बात की तो पता चला कि वह तीन दिन पहले घर से भागी है। उसे बस्ती जिले में पुलिस ने पकड़कर घर में खबर दी मगर वह थाने से भाग निकली। अब उसे शब्बीर के पास एक लड़के ने भेजा था। मामला संदिग्ध समझ संतोष ने विहिप नेताओं शिवम द्विवेदी, विजय पांडेय, मुकेश मिश्रा, लवलेश बजरंगी, सौरभ त्रिपाठी आदि को खबर दी तो वे तेलियरगंज पहुंच गए। सीमा बस से उतरी तो शब्बीर उसे लेकर आगे बढ़ा। एक दुकान पर कुछ खाया, फिर कर्नलगंज की तरफ जा रहे ऑटो में उसके साथ बैठ गया।
विज्ञापन


पीछे लगे विहिप-बजरंग दल के नेताओं ने भारत स्काऊट गाइ़ड के पास ऑटो रोककर दोनों को बाहर निकाल लिया। एसपी सिटी राजेश यादव को खबर दी तो उन्होंने पुलिस को आगाह किया। फिर दोनों को थाने ले जाया गया। शब्बीर का परिचय पत्र देखने पर पता चला कि वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज का छात्र है। बताया कि वह बैंक रोड पर कमरा लेकर रहता है। पुलिस शब्बीर से पूछताछ कर रही है। सीमा के परिजनों को खबर मिली तो वे इलाहाबाद रवाना हुए। सीमा को महिला थाना में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें