फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती से बस चालक और उसके दोस्त ने किया दुराचार

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक बस चालक अपने दोस्त के साथ मिलकर एक दलित युवती को घर से खींच ले गया और सामूहिक दुराचार किया। युवती के चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों धमकी देते हुए भाग गए। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी फूलपुर और इंस्पेक्टर बहरिया मौके पर पहुंच कर युवती और उसके परिजनों का बयान दर्ज किया। युवती को मेडिकल चेकिंग के लिए शहर भेजा गया है। बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार रहता है। वहीं एक गांव निवासी आरोपी एक प्राइवेट बस चलाता है। उसकी दोस्ती युवती के गांव के एक व्यक्ति से हो गई। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दोनों शराब के नशे में धुत होकर दलित के घर में घुस गए और जबरन उसकी बेटी का मुंह दबा कर उठा ले गए। दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया। युवती के चीखने पर ग्रामीण मौके पर जुटे तो दोनों धमकी देते हुए भाग गए। युवती को लेकर लोग रात में ही थाने पहुंचे। देर रात युवती के पिता की तहरीर पर गैंगरेप और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को क्षेत्राधिकारी फूलपुर अमित श्रीवास्तव इंस्पेक्टर बहरिया अश्वनी कुमार भदौरिया के साथ गांव पहुंच कर बयान दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें