फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन की मौत

Mon, 07 Mar 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गुलदार को पकड़ते वनकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार की रात हुई बारिश के बाद कोरांव, जारी और सरायममरेज में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं हैं। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कोरांव के अमिलिया पाल गांव का राम कृपाल अपनी पत्नी शकुंतला के साथ घास काटने गया था। शनिवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई तो उस वक्त शकुंतला अपनी बकरियों के लिए घास काट रही थी। तभी अचानक बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इलाके में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची।

उधर, जारी के डेरा गांव में बिजली गिरने से बरही बहादुर उर्फ सुजनिहा (50) और सरायममरेज के दयालापुर गांव की शांति देवी की मौत बिजली गिरने से हुई। बरही बहादुर जंगल में लकड़ी काटने गया था जबकि शांति देवी घर में काम कर रही थी। बिजली गिरने से अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक क्षति भी हुई है। पालतू जानवरों की भी मौत होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें