फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में डूबे युवक ने दी जान

Fri, 15 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शाहगंज इलाके के गढ़ी कला मुहल्ले में बुधवार रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख घबराए घरवालों ने फौरन उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बची। परिजनों ने बेटे की खुदकुशी के लिए पास की ही एक छात्रा और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस को बताया गया कि इस लड़के और बीए की छात्रा के बीच लव अफेयर चल रहा था। छात्रा उस पर भाग चलने का दबाव डाल रही थी लेकिन वह राजी नहीं था। वह उसे धमकाने लगी थी। इसी वजह से उसने परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार रात घटना के बाद छात्रा को उसके घरवालों ने कहीं भेज दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने दी जान दी।
विज्ञापन


गढ़ी कला मुहल्ला निवासी विजय कुमार सोनकर शराब की दुकान में सेल्समैन है। उसके पांच पुत्रों में दूसरे नंबर का सागर सोनकर उर्फ सोनल (22) रेलवे में अटैच अपने भाई की कार चलाता था। बुधवार आधी रात वह अचानक उठा और दूसरे कमरे में चला गया। वह घंटे भर तक नहीं लौटा तो माता-पिता उसे खोजने लगे। उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह मफलर के फंदे से फांसी पर लटका था। उसे फंदे से उतारकर परिवार के लोग फौरन कॉल्विन अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने सागर को मृत बता दिया। पिता विजय कुमार ने शाहगंज थाने में अर्जी देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत के लिए मुहल्ले की एक लड़की दोषी है, जो बीए की छात्रा है।

 इस छात्रा ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वे दोनों मोबाइल पर भी बात करते रहते थे। सागर की प्रेमिका उस पर दबाव डाल रही थी कि वह घर छोड़कर उसके साथ भाग चले। बार-बार भाग चलने के दबाव पर भी जब सागर नहीं राजी हुआ तो प्रेमिका उसे मरने-मारने की धमकी देने लगी। इससे वह परेशान था। वह इधर कुछ रोज से गुमसुम रहने लगा था। उसने दोस्तों से प्रेमिका की धमकी के बारे में बताया था। बुधवार रात सागर की खुदकुशी के बाद उसकी प्रेमिका को परिजनों ने कहीं बाहर भेज दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि लड़की के पिता की भी इसमें भूमिका है। उन दोनों के खिलाफ हत्या का केस बनाकर कार्रवाई की जाए। उधर, एसओ शाहगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि सागर और इस लड़की के बीच लव अफेयर था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी इस वजह से सागर परेशान था। शायद इसी तनाव में उसने आत्महत्या की। फिलहाल इस मामले में केस नहीं लिखा गया।

सागर के घरवालों ने एक रुमाल पुलिस को दिखाया। इस रुमाल में नीले और लाल पेन से कई जगह आई लव यू सागर और और कई जगह प्रेमिका के नाम के साथ सागर की तरफ से आई लव यू लिखा गया था। अनुमान है कि इस रुमाल पर सागर और उसकी प्रेमिका दोनों ने अलग-अलग पेन से एक-दूसरे को आई लव यू लिखा था। यह रुमाल सागर ने अपने प्रेम की निशानी के तौर पर रख लिया होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें