फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रोड पर छात्रा से बदसलूकी और स्कार्पियों में खींचा,हंगामा

Mon, 11 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बैंक रोड चौराहे पर रविवार रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की छात्रा से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अश्लील हरकत की। इविवि गर्ल्स हॉस्टल के सामने से सरेआम छात्रा से छेड़खानी पर शोर मचा तो शोहदे छात्रा को स्कार्पियो में खींचने लगे। छात्रा के पुरजोर विरोध के चलते बदमाश अपने नापाक मकसद में कामयाब नहीं हो सके। शोरगुल के बाद सूचना पाकर ताराचंद हॉस्टल के छात्र आ गए।
विज्ञापन


 भाग रहे बदमाशों को छात्रों ने लल्ला चुंगी के पास घेरकर पकड़ लिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा जबकि हत्थे चढ़े दूसरे शोहदे को पकड़ कर छात्रों ने उसकी लात घूंसों से जमकर धुनाई कर बेदम कर दिया। नाराज छात्रों ने शोहदों की स्कार्पियों में तोड़फोड़ भी की। आक्रोशित छात्र आरोपी को लेकर थाने गए। जहां से उसे कर्नलगंज पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर विवि प्रशासन के अधिकारी और छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी थाने पहुंचीं। देररात तक बड़ी संख्या में छात्र थाना घेरे रहे। घटना को लेकर थाने पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें