फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू बोला सोनू और मोनू ने नहीं मारी गोली

Sun, 18 Oct 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी ममता पाल के पति राजकुमार उर्फ गुड्डू पाल ने शनिवार को धूमनगंज पुलिस को बयान दिया कि उसे सोनू और मोनू ने गोली नहीं मारी है। राजकुमार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान तो नहीं पाया है, लेकिन सामने आने पर पहचान लेगा।
विज्ञापन


धूमनगंज के वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता पाल के पति राजकुमार पाल को शुक्रवार सुबह इंडियन ऑयल डिपो के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। आशंका जताई जा रही थी कि राजकुमार को पंचायत चुनाव की रंजिश में गोली मारी गई है। शक के आधार पर पुलिस ने एक अन्य प्रत्याशी के पति और देवर सोनू व मोनू यादव को उठा लिया था, लेकिन यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही थी कि चुनाव के तीन दिन बाद गोली मारने के पीछे कोई वजह भी नहीं हो सकती है।

 वो भी प्रत्याशी के पति को। राजकुमार से बयान लेने के बाद पुलिस दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है। राजकुमार पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड का गवाह भी है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट का भी धंधा करता है। ऐसे में पुलिस उलझ गई है कि राजकुमार पर हमला करने वाले कौन थे और किस मंशा से गोली मारी गई है। वहीं राजकुमार की पत्नी ममता की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर हो गई है। अस्पताल में भर्ती राजकुमार की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें