फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने मारा छापा, एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सोमवार दोपहर आबकारी टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने धूमनगंज के आधा दर्जन गांवों में छापामारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। सात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की। धूमनगंज के ग्रामीण इलाकों जयरामपुर, पीपलगांव, मुंडेरा, नींवा, मुबारकपुर, कोटवा गांव में छापा मारा। सोमवार दोपहर आबकारी टीम के अभियान से खलबली मच गई। शराब तस्कर धधकती भट्टियां और लहन छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी पप्पू को पकड़ा गया है। तारा देवी, मालती, सूरज, गुजराती, लल्ली और विपिन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आठ लीटर शराब और बनाने के सामान बरामद कर भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें